फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए पंडाल व हेलीपैड बनाने से नष्ट हुई किसानों की फसल, मिला मुआवजा

विज्ञापन
परौंख में किसान को फसल नुकसान मुआवजे की चेक देते तहसीलदार व कानूनगो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। परौंख में हेलीपैड, जनसभा स्थल आदि कार्यों के लिए किसानों के खेतों का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में फसलों का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने कुछ किसानों के खाते में धन भेजने के साथ कुछ को मुआवजे का चेक वितरित किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जून को आएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने आठ हेलीपैड, जनसभा के लिए पंडाल, वाहन पार्किंग आदि के लिए किसानों की भूमि प्रयोग में ली है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है।
किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने फसल के मुताबिक मुआवजा देने की व्यवस्था की है। शनिवार को किसान रणवीर सिंह को तहसीलदार लाखन सिंह ने मुआवजे का चेक दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि 55 किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से खातों में पैसा भेजा गया है। वहीं 40 किसानों को चेक दिया गया है। शेष किसानों को चेक लेने की सूचना भेजी गई है। अब तक करीब बीस लाख रुपये मुआवजे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें