फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हिरासत में, फरार आरोपियों पर इनाम, लगेगा रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर/घाटमपुर। घाटमपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रिटायर्ड फौजी व प्रधान पति समेत चार नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार रात से उनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर चतुर सिंह भदौरिया सहित चारों फरार आरोपियों पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उनकी तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। हत्यारोपियों पर रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जलाला गांव निवासी भाजपा नेता कपूर सिंह उर्फ कल्लू (50) अपने साथी राहा गांव के बच्चा सिंह (62) के साथ बुधवार सुबह माती कोर्ट जा रहे थे। गिरसी गांव के पास बदमाशों ने दोनों गोलियों से भून दिया था। बच्चा सिंह के बेटे विशाल सिंह ने जलाला गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर चतुर सिंह भदौरिया, उसके बेटे तिलक सिंह, राहा गांव के प्रधान पति मनोज सिंह, उसके दोनों बेटों प्रशांत सिंह और ऋतुराज सिंह सहित शीतलपुर गांव के रिटायर्ड फौजी दिनेश तिवारी, लौकहा के कपूर यादव और अयोध्या यादव सहित दस लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने, बलवा, सेवन सीएलए की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएसपी अनंत देव ने बताया मनोज, प्रशांत, ऋतुराज व दिनेश तिवारी से पूछताछ कर हत्याकांड में उनकी भूमिका व फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चतुर सिंह, तिलक सिंह, कपूर यादव व अयोध्या यादव पर इनाम घोषित किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के शव गुरुवार तड़के उनके गांव पहुंचाए गए। दोनों की अंत्येष्टि मूसानगर (कानपुर देहात) में यमुना नदी के हलिया घाट पर की गई। दोनों गांवों में पीएससी भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें