फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पकड़ने गए अधिकारी से धक्का मुक्की, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
रसूलाबाद थानें में खड़े अवैध खनन में पकड़े गए डंपर व जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। तहसीलदार संजय कुशवाहा ने छापा मारकर चंदनपुरवा गांव में अवैध खनन पकड़ा। पूछताछ करने पर मौजूद लोगों ने तहसीलदार के साथ धक्कामुक्की कर दी। इस पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक स्कार्पियो, दो डंपर व एक जेसीबी बरामद की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव से जेसीबी की मदद से कुछ लोग अवैध खनन कर बेला रोड पर प्लाट भराई का काम कर रहे थे। मुखबिर ने तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दी।
शुक्रवार रात तहसीलदार संजय कुशवाहा पुलिस बल के साथ चंदनपुर गांव पहुंचे। तहसीलदार ने वहां मौजूद लोगों से खनन से संबंधित कागज मांगे तो धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोग गिरफ्तार कर लिए। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम बरियन निवादा के शिवम, ढकवन निवासी महिपाल, गंभीरा के यस कुमार, केशवनगर के देवसरन, कबीर नगर के तौशीब बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह चंदनपुरवा गांव से खनन कर बेला रोड रसूलाबाद में गोले सिद्धीकी का प्लाट भर रहे थे। थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें