फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनियां व सिकंदरा में पकड़ा गया अवैध मिट्टी खनन

विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील में खड़े अवैध खनन में पकड़े गए डंपर व जेसीबी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां और सिकंदरा में अवैध मिट्टी खनन पकड़ा गया है। तीन जेसीबी, दो डंपर और सात ट्रैक्टर सीज किए गए हैं। अवैध खनन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर के फत्तेपुर रोशनाई गांव में गुरुवार रात ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके अवैध खनन की सूचना दी। गांव की पानी की टंकी के पास मिट्टी का खनन चल रहा था। पुलिस ने मौके पर एक जेसीबी व मिट्टी से भरे दो डंपर पकड़ लिए। यूपी 112 पुलिस ने इसकी जानकारी रनियां चौकी इंचार्ज को दी। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह व अकबरपुर से खनन इंस्पेक्टर केबी सिंह मौके पर पहुंचे। खनन करा रहे लोग कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके। खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि बिना अनुमति के खनन चल रहा था। वाहनों को सीज कराकर मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह से सिकंदरा के खोजाफूल गांव में अवैध बलुई मिट्टी का खनन होने की सूचना पर एसडीएम रमेश चंद्र व सीओ राजाराम ने छापा मारा। मौके पर एक जेसीबी और सात ट्रैक्टर मिले। बलुई मिट्टी का खनन करके एक भट्ठे पर भेजा जा रहा था।
एसडीएम ने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करा दिया गया है। वहीं अवैध खनन की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। खनन विभाग के लोग पैमाइश करने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर अकबरपुर के दरगवां के बाहर चल रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक जेसीबी को पकड़ा है। उसे सीज किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए रिपोर्ट खनन इंस्पेक्टर को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें