फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत का फर्जी निस्तारण करने में फंसी ग्राम सचिव, कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। यह कारनामा डेरापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया। जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश सीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

डेरापुर विकासखंड के मौजपुर शेरपुर निवासी राहुल यादव ने चार फरवरी को डेरापुर के तहसील दिवस में शिकायत की थी। कहा था कि उसके दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप की बोरिंग फेल हो गई है। इस कारण आठ-दस घरों में पेयजल की समस्या है। बताया कि हैंडपंप रिबोर कराने के लिए उसने और गांव के शिव नरायन ने सात जनवरी को भी संपूर्ण समाधान दिसव में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी दीक्षा अवस्थी द्वारा शिकायत निस्तारण की आख्या तलब की। इसमें रिपोर्ट दी गई थी कि शिकायतकर्ता अपना व्यक्तिगत हैंडपंप रिबोर कराना चाहते हैं। घर से 30-35 मीटर के दायरे में लगा दूसरा हैंडपंप पानी दे रहा है। आवेदक का कहना था कि उसके दरवाजे पर लगा हैंडपंप व्यक्तिगत नहीं है। मामले की जांच डेरापुर एसडीएम से कराई गई। पता चला कि हैंडपंप व्यक्तिगत न होकर सरकारी है। एसडीएम ने ग्राम सचिव दीक्षा अवस्थी के मौके पर न जाकर फर्जी तरीके से शिकायत का निस्तारण होना पाया। मामले की रिपोर्ट डीएम को दी गई थी।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम ने जांच कर ग्राम सचिव के मौके पर न जाकर फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारण करने की रिपोर्ट दी गई है। दोषी सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीडीओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें