फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये के ढाई सौ मोबाइल ले उड़े चोर

विज्ञापन
भटौली गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा दुकान का सामान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। भटौली गांव में शुक्रवार रात चोरों ने डेरापुर रोड के मुख्य मार्ग स्थित एक मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया। इसके बाद तीन लाख रुपये कीमत के 250 मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
विज्ञापन

गांव के मुख्य मार्ग पर सचिन ओमर की मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे मोबाइल पार कर दिए। इसके बाद शटर को बंद कर दिया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देखा।
दुकान खोलने पर अंदर मोबाइल गायब मिले। कस्बा से सटे भटौली गांव में डेरापुर रोड के मुख्य मार्ग से हुई चोरी की वारदात से पुलिस गस्त की पोल खुल रही है। पूर्व में भी कस्बे में दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें