फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में तीन गोवंशों की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

विज्ञापन
बिहारघाट चौकी में ग्रामीणों को समझाती एसडीएम दीपाली भार्गव - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। गोवध की सूचना पर बुधवार रात पुलिस ने बुलाई बुजुर्ग के जंगलों से 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। यह लोग गोवंश का झुंड लेकर गांव-गांव घूमते हैं। इनसे पूछताछ हो रही है। माना जा रहा है कि यह लोग छुट्टा गायों को अपने पशुओं के झुंड में मिला लेते हैं। इसके बाद उन्हें कटवाने को बिक्री के लिए बाहर भेज देते हैं। इन लोगों के पास से बरामद दो सौ गोवंश को गांव में छुट्टा छोड़ने की आशंका पर ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर हंगामा किया। एसडीएम दीपाली भार्गव के गोवंश को गोशालाओं में भेजने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बलाई बुजुर्ग के जंगलों में वध के लिए गोवंशों को ले जा रहे हैं। जंगल में पहुंचने पर दो सौ से अधिक गोवंश के साथ 12 लोग मिले। इनमें सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। इन सभी लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से दो सौ गोवंश बरामद किए गए हैं।
इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान के पशुपालक हैं। पशुओं को लेकर गांव-गांव घूमते हैं। भारी संख्या में मिले गोवंश को छुट्टा छोड़े जाने की आशंका पर गुरुवार को बलाई बुजुर्ग, खनवापुर, मजगवां, चंपतपुर, मवई मुक्ता गांव के लोग डेरापुर के बिहारघाट चौकी पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोवंशों को जंगल में छुट्टा न छोड़े जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि गोवंशों को जंगल में छोड़ा गया तो वह फसल बर्बाद करेंगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में चौकी पहुंची एसडीएम दीपाली भार्गव ने ग्रामीणों को गोवंशों को जंगल में न छोड़ने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत होकर चले गए। थाना प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें