फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आग से जलकर संदिग्ध मौत, मां ने बताया आत्महत्या

विज्ञापन
मृतका शिवांगी का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बा में बैंक आफ बड़ौदा के पास रहने वाली शिवांगी (20) की शनिवार की रात आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शिवांगी ने बीमारी से ऊबकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिवांगी की मां मंजूलता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति सुभाष बाबू की मौत के बाद वह बेटियों स्वाती, शिवांगी और रिया के साथ घर में रहती है। शिवांगी ने बीएससी किया था। इसके बाद कानपुर से बीएससी नर्सिंग कोर्स पूरा करके दो महीने पहले घर आई थी। मंजू लता ने बताया कि शनिवार की रात सभी ने खाना खाया। इसके बाद बड़ी बेटी स्वाती और छोटी बेटी रिया उसके साथ छत पर बने कमरे में सोने के लिए चली गईं। शिवांगी ने नीचे ही लेटने की बात कही थी।
रात में घर के बरामदे से धुआं निकलता दिखाई दिया। मिट्टी का तेल जलने की बदबू आई, तो वह दोनों बेटियों के साथ नीचे घर में गई। वहां शिवांगी लपटों से घिरी हुई थी। उन्होंने बेटियों के साथ मिलकर आग बुझाई। तब तक उसकी मौत हो गई। मंजूलता के मुताबिक शिवांगी मनोरोगी हो गई थी। उसका इलाज कानपुर में चल रहा था। शिवांगी कभी कानपुर में नौकरी मिलने की बात कहती थी, तो कहीं कुछ और। इधर, सूचना पर पहुंचे सीओ राजाराम चौधरी व कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल मौका मुआयना किया। सीओ को भी मंजूलता ने बीमारी से परेशान होकर बेटी के आत्महत्या करने की बात बताई है।
विज्ञापन

शिवांगी के पिता की हुई थी हत्या
शिवंगी के पिता सुभाष बाबू कटियार की 18 महीने पहले घर के पास ही चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंजूलता ने बताया कि उनके बेटा भी नहीं है। बड़ी बेटी स्वाती की शादी हो चुकी है। स्वाती इस समय मायके में है। छोटी बेटी रिया बीएससी की पढ़ाई कर रही है। मझली बेटी शिवांगी ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के साथ आठ महीने तक कानपुर के बर्रा स्थित एक हास्पिटल में नौकरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें