फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश दो पक्षों में हुआ पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव में बुधवार देर शाम पुरानी रंजिश में पथराव और मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंजेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार शाम वह घर पर था। उसी दौरान गांव के ही योगेश, हर्षित, बउआ और गुड्डू तिवारी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों ने जमकर पथराव हुआ। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें