फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में सास की मौत के आरोप में बहू व उसका भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। युवती और उसके भाई के खिलाफ सास की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों ने मिलकर खेत पर वृद्धा को पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई थी। विवाद के दौरान वृद्धा ने बहू के अवैध संबंधों की बात कह दी थी। इससे बहू और उसका भाई भड़क गए थे। दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम कठिलुआ गांव निवासी विद्यावती(65) पत्नी राधेश्याम से उसकी छोटी बहू रीना पत्नी बबलू ने अंबारीहार थाना ककवन निवासी अपने भाई मिथुन के साथ मिलकर खेतों पर मारपीट कर दी थी। दोनों ने मिलकर विद्यावती को उठाकर पटक दिया था। इससे वह खेतों के समीप बनी नाली में जा गिरी और दम तोड़ दिया। पुलिस हिरासत में बैठी रीना ने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे सूरज 11, अमित नौ और मुस्कान छह वर्ष है। उसका पति बबलू से विवाद चलता है। उसके एक दूर के रिश्तेदार से प्रेम संबंध हो गए थे। पति इसका विरोध करता था। 22 जुलाई 2019 को पति ने फोन कर दूर के रिश्तेदार को घर बुलाया। इसके बाद दोनों को पीटा था। रीना ने बताया कि उसने ककवन थाने में पति के खिलाफ जबरन दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह 13 जनवरी 2017 से ककवन में किराये के मकान में रहती थी। उसके बच्चे ककवन स्थित एक विद्यालय में पढ़ते हैं।
शुक्रवार को उसने ककवन और रसूलाबाद थाने में पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसकी जांच तिस्ती चौकी इंचार्ज को दी गई। इसी कारण वह गांव कठिलुआं गई थी। तभी खेतों में विवाद के दौरान सास ने उसके और रिश्तेदार के अवैध संबंधों पर टिप्पणी कर दी। इससे वह भड़क उठी और भाई के साथ मिलकर उसने घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि रीना तथा उसके भाई मिथुन को शुक्रवार की रात नौहांनौगांव से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें