फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूरा में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। सात महीने से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंगस्टर आलम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आलम के दो साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि आलम नौबस्ता के मछरिया स्थित बगराती मस्जिद के पास रहता है। उसके खिलाफ चोरी और पशु तस्करी के कई मामले कानपुर नगर व देहात में दर्ज हैं। आलम और उसके साथियों पर करीब सात महीने पहले तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक सिंह ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। पुलिस ने आलम के दो साथी जावेद व रायवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आलम फरार चल रहा था। एसपी अनुराग वत्स ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बकौल थाना प्रभारी सुबह सटीक सूचना तिगांई गांव स्थित देशी शराब ठेके के पास से आलम को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आलम के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें