झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के शाहपुर जोगीडेरा गांव में पति के मोबाइल की मांग पूरी न करने पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
मंगलपुर थाना के शाहपुर जोगीडेरा गांव निवासी राजेश नाथ की पत्नी निशा पिछले कई दिनों से अपने पति से मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। पति ने मोबाइल नहीं दिलाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की रात विवाद हो गया। इससे नाराज निशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया।