फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गया आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी को पोस्ट करने के आरोपी राशिद वारसी को गिरफ्तार कर मंगलपुर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

झींझक निवासी राशिद वारसी ने कश्मीर मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के लिए अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की थी। शनिवार को इलाके के लोगों ने राशिद वारसी को पोस्ट देखी, तो उन लोगों में गुस्सा भड़क गया। तमाम लोग झींझक पुलिस चौकी पहुंचे और राशिद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था।
थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर ने आरोपी पर कार्रवाई का भरोसा देकर भीड़ को शांत कराया था। कस्बा निवासी सरस चौधरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राशिद वारसी को शनिवार देररात गिरफ्तार किया गया। राशिद का पिता कपड़ों की सिलाई का काम करता है। आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। बताया कि काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। वहां से कुछ दिन पहले ही गांव लौटकर घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें