फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बड़ा हादसा: अंबियापुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत

Tue, 29 Sep 2026 10:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दंपती अछल्दा जाने के लिए घर से निकले थे। 
विज्ञापन
अनिल दीक्षित व संजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हावड़ा लाइन में अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर लाइन पार करते समय मंगलवार रात करीब 7:30 बजे के करीब पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची जीआरपी ने शिनाख्त होने पर परिवार के लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


रूरा थानाक्षेत्र के सिठमरा निवासी अनिल दीक्षित (50) और उनकी पत्नी संजू दीक्षित (45) के शव स्टेशन के सामने डाउन ट्रैक पर पड़े मिले। इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर प्रांशु तिवारी ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने ट्रैक से शव हटाकर शिनाख्त के प्रयास किए। इस बीच स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उनकी पहचान कर परिवार को जानकारी दी। हादसे की जानकारी पर पहुंचे अनिल के बेटे विशाल दीक्षित ने दोनों की पहचान की।

उसने जीआरपी को बताया कि पिता कानपुर की एक फैक्टरी में काम करते हैं। बुधवार को जिला औरैया के अछल्दा में बुआ शिवकांती का श्राद्ध था। इसी में शामिल होने के लिए पिता और मां दोनों शाम को पैसेंजर ट्रेन से अछल्दा जाने के लिए निकले थे। अनहोनी पर बेटी आशी, विशाल, अंशू बिलखते रहे। झींझक जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने बताया कि हादसे से पहले कानपुर की ओर जाने वाली डाउन अलीगढ़ मेमू गुजरी थी। मृतको के पास रेलवे टिकट मिली है। हादसा प्लेटफार्म दो व तीन के बीच में हुआ है। दंपती ट्रेन की चपेट में कैसे आए, इसको लेकर जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें