घर पर नोटिस चस्पा होने के बाद क्वारंटीन सेंटर पर लेटे लोग।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर/डेरापुर (कानपुर देहात)। प्रशासन की सख्ती के बाद क्वारंटीन सेंटरों से भागे लोग अब वापस होने लगे हैं। वहीं, रविवार को कुछ जगहों पर लोग सेंटरों से भागकर घर चले गए। अधिकारियों का कहना है कि भागे हुए लोग घरों में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन हुए हैं।
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक 1723 लोग बाहर से आए थे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। कुछ समय रुकने के बाद क्वारंटीन लोग सेंटरों से भाग गए।
एडीओ पंचायत ने सेंटरों से भागे 1576 लोगों के घरों में नोटिस चस्पा करा दिया था। इसके बाद रविवार को अलग-अलग सेंटरों में 147 लोग वापस आ गए। वहीं, डेरापुर में 45 क्वारंटीन सेंटरों में रुके 358 लोग पहले ही भाग चुके हैं। फिलहाल एक भी बाहरी व्यक्ति स्कूल में क्वारंटीन नहीं है। बीडीओ बब्बन राय का कहना है कि स्कूल से गए लोग 14 दिनों तक घरों में क्वारंटीन है। अगर वह बाहर घूमते पाए गए, तो कार्रवाई की जाएगी।