फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : अमरौधा ब्लॉक के शाहजहांपुर गांव में बुखार से बालक की मौत, छह डेंगू संदिग्ध भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को अमरौधा ब्लॉक के शाहजहांपुर गांव में डेंगू जैसे लक्षण वाले बुखार से पीड़ित बालक की मौत हो गई। बालक को तीन दिन से बुखार आने के साथ उल्टी और सिरदर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन

परिजन गांव में ही उसका उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार को उसे कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, बिरमा की एक किशोरी समेत छह डेंगू संदिग्धों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र कुनाल उर्फ अहिम यादव (12) गांव के ही एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। कुनाल को तीन दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

उल्टी, चक्कर व तेज सिरदर्द की शिकायत पर परिजन गांव में निजी डॉक्टर ने उपचार करा रहे थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत पर मां जानकी देवी, भाई हरि कुमार, दादी शांति देवी, बहन शिवानी व स्वाती फफक पड़ीं। वहीं, अमरौधा पीएचसी प्रभारी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि बुखार से बालक की मौत की जानकारी मिली है। सोमवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।
इधर, भोगनीपुर के बिरमा गांव में बुखार का प्रकोप है। रविवार को किट से हुई जांच में गांव निवासी सोनपरी (14) व लालजी (58) डेंगू संदिग्ध पाए गए। दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी प्रकार नुर्रा अकबरपुर निवासी सरिता देवी (24), रनियां के केशवनगर निवासी मोनू (32), डेरापुर के भड़ावल निवासी रुकसाना बेगम (55) व पुखरायां के मोहदिया गांव रिश्तेदारी में आए सजेती के सुखापुर निवासी अरविंद (28) की कई दिन से बुखार आने पर प्लेटलेट्स गिर गई। डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि सभी को डेंगू संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
डेंगू संक्रमित मिले तीन मरीज, सभी स्वस्थ
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि झींझक साधपुर निवासी मनीष (50), सरवनखेड़ा बिलसरी निवासी विमलेश (41), रसूलाबाद पहाड़ीपुर निवासी विवेक (19) के रक्त का सैंपल तीन दिन पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया था। वहां से रविवार को आई रिपोर्ट में सभी डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि यह तीनों मरीज अब घर पर ही स्वस्थ हैं। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने मरीजों से बात कर उनका हाल जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें