कानपुर देहात। बीएसए के निरीक्षण में बुधवार को दो विद्यालय बंद मिले। वहीं, अन्य विद्यालयों में 13 शिक्षक नदारद मिले। ब्लॉक संसाधन केंद्र रसूलाबाद में छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीएसए सुनील दत्त ने बुधवार को अकबरपुर ब्लॉक के खुमानपुरवा प्राथमिक विद्यालय व संदलपुर के हवासपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तो मौके पर ताला बंद मिला। झींझक ब्लॉक के श्रीनगर प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक नाजनीन नदारद मिली।
रसूलाबाद संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापक रेनू पांडेय, राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, शिक्षामित्र अनुपम बाजपेयी और अनुदेशक रामेंद्र मिश्रा व अरविंद कुमार नदारद मिले। लुधौरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह व सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र प्रताप अनुपस्थित पाए गए।
कबरो बोझ प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र विनीता, नैला प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक आलोक व अनुराधा और बिलहा उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक नाजनीन बानो अनुपस्थित मिले।
उधर ब्लॉक संसाधन केंद्र रसूलाबाद में सहायक अश्वनी कुमार, चतुर्थ श्रेणी शैलेंद्र सिंह, अक्षय त्रिपाठी, विपिन कुमार, लेखाकार जसवीर व कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन व मानदेय रोका गया है। जवाब आने के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।