फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: लापता मासूम का रजबहा में उतराता मिला शव, खेलते-खेलते अचानक हो गया था गायब, परिजन बेहाल

Wed, 18 Feb 2026 03:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: शिवली के राजपुर में बुआ के घर आए दो साल के मासूम का शव लापता होने के 15 घंटे बाद रजबहा में मिला। पुलिस इसे पानी में डूबने का हादसा मान रही है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक कार्तिक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के बैरी दरियांव के मजरा राजपुर स्थित रिश्तेदारी में आया मासूम मंगलवार शाम को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया। रात तक पता न चलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन के दौरान बुधवार सुबह मासूम का शव बरार गांव के पास रजबहा में उतराता हुआ मिला है।

विज्ञापन

चंपतपुर बारा खेड़ा निवासी कुमकुम बेटे कार्तिक (2) बेटी आशिकी (4) के साथ ननद सुनीता पत्नी शैलेंद्र निवासी राजपुर के घर घूमने आईं थी। कार्तिक मंगलवार शाम पांच बज घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया। इसपर परिजन ने गांव में उसकी तलाश की पता न चलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

रजबहा में उतराते हुए मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बरार गांव में ग्रामीणों ने कार्तिक का शव रजबहा में उतराते हुए देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहा ने निकाल कर छानबीन की है। अनहोनी पर कार्तिक की मां कुमकुम, बहन आशिकी, बुआ सुनीता, दादा जयराम व परिजन रोने लगे।

विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाया
शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मासूम के खेलने के दौरान घर के पास निकले रजबहा में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें