फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पक्षियों की मेहमान नवाजी को तैयार होगी मघई झील

विज्ञापन
औनहा के मघई झील में खड़ी जलकुंभी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। औनहां स्थित मघई झील को विदेशी पक्षियों के लिए तैयार किया जाएगा। गंदगी के कारण यहां विदेशी पक्षियों ने आना छोड़ दिया है। वन विभाग जलकुंभी को निकलवा कर साफ कराएगा। शनिवार को वन विभाग के अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे और सफाई की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

मघई झील 42 बीघे में फैली हुई है। इस झील में कुछ साल पहले तक विदेशी पक्षी आते थे। अब गंदगी के कारण विदेशी पक्षियों का आना बंद हो गया है। लोगों ने अतिक्रमण कर बंधे लगाना शुरू कर दिया था। कई साल पहले मघई झील में लगाए गए बंधों को तोड़ने के विरोध में प्रोफेसर एसपी सिंह ने समाजसेवियों के साथ मिलकर लंबी मुहिम चलाई थी।
क्षेत्रीय लोग मघई झील को साफ-सुथरा कराए जाने की लगातार मांग कर रहे थे। शुक्रवार को वन विभाग के एसडीओ अशोक चंद्रा, वन दरोगा संतोष त्रिपाठी झील का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने झील में गंदगी, बंधे लगे होने की हकीकत देखी। एसडीओ ने बताया कि कार्ययोजना बनाकर झील में फैली जलकुंभी साफ कराई जाएगी। ताकि विदेशी पक्षी फिर से आएं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सोनू तिवारी, मोहित त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें