फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण ने दम तोड़ा, कार छोड़कर चालक हुआ फरार

विज्ञापन
ग्रामीण की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। गंभीरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

मारग मैथा गांव निवासी राजाराम कमल (55) कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का पेट पालते थे। शुक्रवार को वह बाइक से कपड़ों की फेरी लगाने बाघपुर गए थे। देर शाम घर लौटते वक्त शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर गंभीरपुर गांव के सामने बैरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में घायल राजाराम को लोग पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजाराम की मौत से बेटे उमेश व प्रदीप का रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर चला गया। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें