फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बजरंग दल के नगर संयोजक पर किया हमला, तीन के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में रविवार शाम एक समुदाय के तीन युवकों ने धारदार हथियार से बजरंग दल के नगर संयोजक पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर सभी धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। वहीं, घायल नगर संयोजक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कस्बे के नेहरू नगर निवासी निक्की मिश्रा बजरंग दल में नगर संयोजक हैं। एक दोस्त की बहन की शादी के लिए रविवार को वह कुछ सामान लेकर अशोक नगर स्थित सिंह लॉन जा रहे थे।
रास्ते में एक समुदाय के तीन युवकों ने निक्की को रोक लिया और बड़ा हिंदू नेता बनने की बात कहते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में निक्की का दाहिना हाथ जख्मी हो गया। निक्की के शोर मचाने पर तीनों हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी पर निक्की को अन्य साथी लेकर थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में निक्की ने बताया कि कस्बे के एक ऑटो चालक ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है।
कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सुनीति ने बताया कि जांच कराकर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें