घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम कौसम मोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे स्कूली बच्चों से भरा ऑटो और डीसीएम ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजकीय इंटर कॉलेज रनियां से कुछ छात्र ऑटो में सवार होकर बीएमएस इंटर कॉलेज, कठेठी रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहे थे।
कोसम के सामने से आ रहे डीसीएम ट्रक की ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऋतु (17) पुत्री शिवकुमार यादव निवासी ग्राम महमऊ थाना रनिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीक्षा (16), खुशी (16) और अभय कुमार (17) निवासी रनिया घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी गजनेर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया गया।