झींझक (कानपुर देहात)। कंचौसी कस्बे में बुधवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम के लिए दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय परिसर में वाटर प्रूफ मंच और हेलीपैड तैयार हो गया। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अधिकारियों से जानकारी ली।
कंचौसी कस्बा के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में बुधवार को उपमुख्यमंत्री के आवागमन की तैयारियां चल रहीं हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी, स्वर्गीय कनक रानी की पुण्य स्मृति पर वृद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल परिसर में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। वाटर प्रूफ मंच व हेलीपैड तैयार करा लिया गया। सांसद देवेंद्र सिंह ने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली। बारिश में हेलीपैड खराब न हो, इसके लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई है।
एई लोक निर्माण सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हेलीपैड तैयार हो चुका है। बारिश में कोई समस्या न हो इस लिए हेलीपैड को ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए झींझक कंचौसी रोड, झींझक करियाझाला कंचौसी रोड, रसूलाबाद लहरापुर कंचौसी रोड तथा औरैया जनपद से आने वाले दिबियापुर कंचौसी रोड, औरैया कंचौसी रोड पर कार्यक्रम स्थल 400 मीटर दूरी पर बैरियर लगाकर सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। सभी लोग पैदल जाएंगे। सिर्फ वीआईपी की गाड़ियां सभा स्थल तक पहुंचेंगी। आयोजक कॉलेज के सौ फीट लंबे बरामदे में दूसरा मंच बनवाएंगे। सांसद ने बताया कि कार्यक्रम में व्यवधान न हो। इसलिए दूसरा मंच बरामदे में बनाया गया है।