फोटो संख्या 11एकेबीपी38 रूरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
-
फिरौती वसूलने आए छह लोगों को दबोचा
रूरा। पुलिस ने फिरौती वसूलने आए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास मिलीं दो बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।
मंगलपुर निवासी रानी गिहार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रोहित पनकी स्टेशन के बाहर गरी बेचता है। मंगलवार को उसका बेटा पैसेंजर ट्रेन से झींझक जा रहा था। तभी इकघरा के दीपक यादव, अभिजीत, अभिषेक कुमार, मांझापुरवा के वेदन सिंह, याकूबपुर थाना बेला के अनुज लोधी और सोमवीर ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसको पतारा स्टेशन पर उतार लिए। इसके बाद मांझापुरवा और फिर इकघरा ले गए। इस दौरान इन सभी छह लोगों ने मोबाइल से फिरौती के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की। थानाध्यक्ष सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने नहर कोठी के एक पुराने भवन के पास फिरौती लेने आए सभी आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से रोहित को भी बरामद किया गया। सभी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
----
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
रूरा। कस्बा के पूर्वी केबिन के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जीआरपी प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि महिला की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है।
-----------