शिवानी के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान के पति विष्णु गौतम आसपास के लोगों के साथ संजू के घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलकर सीमा व उसके बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही संजू को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगीञ