फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: ट्रक की टक्कर से पलटी पिकअप, दो की मौत और 13 घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Feb 2025 12:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News:  कानपुर- इटावा हाईवे पर खानचंद्रपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में प्रयागराज से दिल्ली लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप में बुधवार तड़के कानपुर-इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप डिवाइडर से चढ़कर पलट गई। हादसे में सभी 15 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार प्रांत में रहने वाले 15 श्रद्धालु पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए थे। वापस लौटने के दौरान सुबह पांच बजे के करीब खानचंद्रपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में  अरविंद मंडल (38), मनीषा (27), गोलू (8), अंशिका (4), रमेश (38), उसकी पत्नी सोनम (32), बेटी रिया (12), बेटा नीलेश(10), प्रिंस (40), आरती (15), मंजू देवी (28),  सावित्री देवी (40), दया देवी (50), अंबावती (35) व पिकअप चालक ध्यान साहू (48) पुत्र हजारी साहू घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्तपताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन



फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

वहीं, पिकअप के बोनट में फंसे कार चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दया देवी व ध्यान साहू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। हादसा कर भागे ट्रक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें