फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर घायल बच्चा। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्र के बैड़ीअलीपुर गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लोडर पर खेल रहे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों बच्चों को सीएचसी बिल्हौर ले गए। जहां सीएचसी डाक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। डाक्टरों ने एक बालक की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 6:40 बजे बिल्होर क्षेत्र के बैड़ीअलीपुर गांव में बंबा रोड पर खड़े एक लोडर पर गांव के राजेंद्र कश्यप का पुत्र सुमित (7) और संतोष कश्यप का पुत्र सोनू उर्फ सुमित (10) खेल रहे थे। इसी बीच दोनों बच्चे लोडर के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए। बच्चे और आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक तेज आवाज और स्पार्किंग के बाद दोनों बच्चे नीचे आए। इधर आसपास के लोग आनन-फानन में विद्युत उपकेंद्र बिल्हौर के कर्मियों को सूचित कर आपूर्ति रुकवाई और इसके बाद बच्चों को सीएचसी बिल्हौर ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
बिल्हौर के एसडीओ कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि बैड़ी अलीपुर गांव में लोडर चालक की लापरवाही और ग्रामीणों की अनदेखी से बच्चे एचटी लाइन की चपेट में आए हैं। लोडर चालक ने एचटी विद्युत लाइन के नीचे गाड़ी खड़ी की और मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को ऊपर चढ़ने और तारों से दूर रहने की हिदायत भी नहीं दी। पूरे मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें