फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: हाईवे पर काल बना कोहरा; खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, दो मजदूरों की मौत…चालकों की तलाश

Sun, 28 Dec 2025 10:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: झांसी-कानपुर हाईवे पर कोहरे के कारण खड़े ट्रक में डीसीएम टकराने से अकबरपुर निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों चेन्नई से काम कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास झांसी–कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह कोहरे के बीच खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अकबरपुर के वार्ड नंबर 19 मेवाती मुहाल निवासी मोहम्मद अंसार (38) और मोहम्मद शाबिर (41) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया गया कि दोनों चौरा स्थित बकरी बाजार में मजदूरी करते थे। वे अन्य साथियों के साथ ट्रकों में लदी बकरियां चेन्नई उतारने गए थे। वहां से शनिवार रात ट्रेन से झांसी पहुंचे और डीसीएम में सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अन्य साथी कालपी में उतर गए। दौलतपुर पहुंचने पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में डीसीएम पीछे से जा भिड़ी।

Trending Videos
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala


दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया, वहीं ट्रक चालक भी ट्रक लेकर निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अकबरपुर निवासी मोहम्मद रईश ने मृतक शाबिर की पहचान भाई के रूप में की। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें