फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के मेंघनीपुरवा गांव के सामने जीटी रोड पर शनिवार की शाम बाइक और टेंपो में आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। चोटे अधिक होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर कोई हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

बिल्हौर क्षेत्र के मुसाहेपुर गांव निवासी आरिफ (32) पुत्र इशरत गांव निवासी अपने साथी संदीप पुत्र सुरेश चंद के साथ कानपुर जाने को बाइक से निकले थे। तभी दोपहर करीब 3 बजे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर विपरीत दिशा से सवारियां भरकर आ रहे टेंपो से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक देख उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया। युवकों के पास मिले मोबाइल फोन से दुर्घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई।
सीएचसी पहुंची मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि उसकी 3 साल पहले आरिफ से निकाह हुआ है, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया कि आरिफ दादा नगर, कानपुर स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पर संदीप भी काम करता है। दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर चार युवक सवार थे। दुर्घटना के बाद दो अन्य युवक मौके से खिसक गए। मौके पर कोई हेलमेट भी नहीं मिला है। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें