फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: लोडर की टक्कर से ऑटो पलटा, नानी और नाती की मौत, बेटी-दामाद घायल…अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Feb 2025 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: मुगल रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मुगलरोड पर तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से पुखरायां की ओर जा रहा ऑटो पलट गया। हादसे में नानी और उसके नाती की मौत हो गई, जबकि बेटी और दामाद घायल हो गए। सिकंदरा कस्बे के गांधीनगर निवासी अफसाना (60) अपनी बेटी सरताज (35) दामाद नईम, नाती अयान (10) के साथ रविवार को सुबह छह बजे सिकंदरा से ऑटो में सवार होकर पुखरायां रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

विज्ञापन

मुगल रोड पर अफसरिया के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज  रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में ऑटो सवार लोग उछलकर सड़क पर आ गिरे और ऑटो भी पलट गया। हादसे में अफसाना व उसके नाती अयान की मौके पर मौत हो गई। नईम व उसकी पत्नी सरताज घायल हो गए। राजपुर पीएचसी में डॉक्टर शिवकुमार ने सरताज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नईम ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला है। परिवार के साथ कई वर्षों से भोपाल में रह रहा है। दो दिन पहले सिकंदरा में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, वह गमी में शामिल होने आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, लोडर की तलाश की जा रही है। तहरीर के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें