फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
दीपिका का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के निंहौरा गांव में गुरुवार की दोपहर टीवी का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एकलौती संतान की मौत से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कस्बे के निंहौरा गांव निवासी शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पत्नी पुष्पा देवी के गले में दर्द था। उनको लेकर सिकंदरा सीएचसी ले गए। घर में बेटी दीपका (21) अकेली थी। वह टीवी देखने के लिए बिजली के बोर्ड में प्लग लगाने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल से लौटने पर उसका शव टीवी के पास पड़ा मिला। बेटी की मौत से मां-बाप बुरी तरह से बिलखने लगे।
पिता शिव प्रसाद ने बताया कि बेटी ने पिछले वर्ष बीएससी करने के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि करंट लगने से युवती की मौत होने की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें