फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आकर पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
पूर्व प्रधान रामपाल यादव का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव के पास हाईवे पर सिल्हौला गांव के पूर्व प्रधान किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। गंभीर हालत में पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह कांधी से घर वापस आने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में हाइवे किनारे खड़े थे। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे के सिल्हौला गांव निवासी यादवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता रामपाल यादव (45) गांव के पूर्व प्रधान थे। अन्नपूर्णा इंटर कालेज कांधी में बतौर बाबू कार्यरत थे। मंगलवार को होली पर किसी सहयोगी से मिलने कांधी गए थे। वापस लौटते समय डुबकी के पास हाईवे पर खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। इस बीच उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बेटे यादुवेंद्र व यशवर्धन के अलावा एक बेटी दीक्षा है। सिकंदरा थानाध्यक्ष रजनेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
राजपुर के खासबरा गांव के सामने मुगल रोड पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार प्रमोद कटियार (65) गंभीर रुप से घायल हो गए। वह राजपुर कस्बा में स्टेट बैंक के पास रहते हैं। परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। सिकंदरा के खोजाफूल गांव के पास हाईवे पर बुधवार को बाइक की टक्कर से गांव के ही श्रीनारायण (62) गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। डॉ. सलिल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पापा कहते थे बनाएंगे डॉक्टर...
सिल्हौला गांव के पूर्व प्रधान की मौत से होली के त्योहार की खुशियां मातम बदल गई। पत्नी मिथलेश यादव, बेटे यादुवेंद्र व यशवर्धन बिलखते रहे। बेटी दीक्षा बेसुध हो गई। होश आने पर वह कहती रही पापा कहते थे डॉक्टर बनाएंगे। अब कैसे उसकी पढ़ाई होगी। दीक्षा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतक के दोनों बेटे गांव में रहकर खेती करते हैं। गांव में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, अनवर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें