फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत, हाइवे पर लगा जाम

विज्ञापन
घटना से उत्तेजित परिजनों को समझाते कोतवाल धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के नबीपुर में मंगलवार सुबह हाईवे पार करते वक्त तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। घटनास्थल से चार सौ मीटर दूर चौकी होने के बावजूद आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पत्थर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच एक घंटे हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन

गजनेर रौगांव निवासी सोमवती (60) के दो बेटे शिवपाल और धर्मपाल नबीपुर में किराये पर रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। बेटों से मिलने सोमवती टेंपो से नबीपुर आई थी। वह हाईवे पार कर बेटों के पास जा रहीं थीं। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जैनपुर चौकी में सूचना दी। पास में चौकी होने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से लोग नाराज हो गए। लोगों ने हाईवे में पत्थर रखकर कानपुर से आने वाली लेन में जाम लगा दिया। वाहन दूसरी लेन से निकलने लगे। इस पर लोंगों ने उस लेन को भी जाम कर दिया। इसकी जानकारी पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल लेकर पहुंचे।
कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद लालपुर के पास ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। जाम के कारण दोनों लेनों में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसमें माती मुख्यालय, कचहरी जाने वाले कर्मचारियों के वाहन फंसे रहे। इससे उन्हें आफिस पहुंचने में देर हुई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें