फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की मौत

Thu, 28 Nov 2019 02:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती एसपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मिल्किनपुरवा गांव निवासी राज गौतम (22) पुत्र स्व. सुरेंद्र गौतम प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बुधवार देर शाम वह ममेरे भाई शीलू (15) के साथ कार से बारा टोल प्लाजा पर रिश्तेदार को लेने जा रहा था। माती एसपी कार्यालय के पास पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

इससे कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने कार को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टर ने राज गौतम को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल पहुंची मृतक की मां कौशल्या, भाई, रामू, सोनू और मोनू का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

अकबरपुर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अकबरपुर नगर पंचायत चेयरमैन ज्योत्स्ना कटियार ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। घायल किशोर का हालचाल लिया।
विज्ञापन

डोली उठने के दूसरे दिन उठी भाई की अर्थी
मिल्किनपुरवा निवासी राज गौतम की इकलौती बहन मोनिका शादी कानपुर नगर के मसवानपुर निवासी अभिषेक के साथ हुई है। बारात 25 नवंबर को अकबरपुर के एक गेस्ट हाउस में आई थी। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। चारों तरफ खुशी का माहौल रहा। इस दौरान राज दौड़-दौड़कर काम करता रहा।

मंगलवार सुबह धूमधाम से राज ने बहन को डोली में बैठाकर विदा किया। बुधवार को हादसे में उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार व रिश्तेदारों में मातम छा गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें