फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत

विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आकर ट्रैक पर मृत पड़ी मोर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। रेलवे स्टेशन झींझक के पास मालगाड़ी (अप) की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पोस्टमार्टम कराकर मोर का शव जंगल में दफना दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी जैसे ही झींझक स्टेशन के पास पहुंची। उसी दौरान सामने मालगाड़ी के इंजन से राष्ट्रीय पक्षी मोर टकरा गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे वन रक्षक रामचंद्र ने शव कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय झींझक में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव जंगल में दफना दिया गया। झींझक स्टेशन अधीक्षक वेद प्रकाश ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें