फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टक्कर से घोड़ी की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। घोड़ी बिदक जाने पर तांगा विपरीत दिशा की ओर से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। इससे घोड़ी की मौत हो गई। तांगे पर सवार सात लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात बिलहा गांव निवासी तांगा चालक इमरान अली, विक्रम, मोहित, संदीप, राकेश, जीतू, नीतू तांगे में बैठकर ब्राह्मण गांव में हो रही धनुष लीला देखने जा रहे थे। गांव के निकट बनी पुलिया के पास अकस्मात घोड़ी बिदक गई। वह रोड के दूसरे छोर की ओर भागी। इसी दौरान दूसरे छोर से आ रही डीसीएम से टकरा गई। इससे घोड़ी की मौत हो गई। तांगे में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से इमरान अली, विक्रम, राकेश तथा जीतू को कानपुर हैलट अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें