शहजादपुर गांव के पास हाइवे पर पलटी पड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर शहजादपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर कंटेनर की टक्कर से गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे ट्राली पर लदे गेहूं के बोरे सड़क पर गिर गए। बोरे फटने से गेहूं सड़क पर बिखर गया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे खड़ी कराई और गेहूं हटवाया। तब करीब 20 मिनट बाद हाईवे का यातायात सुचारु हो सका। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
डेरापुर का सब्दलपुर निवासी सर्वेश कुमार ट्रैक्टर ट्राली पर आढ़ती के गेहूं की 146 बोरे लादकर रनियां स्थित एक मैदा फैक्टरी में जा रहा था। हाईवे पर शहजादपुर के पास पीछे से ट्राली में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। रोड पर गेहूं की बोरियां फैल गईं।
बोरियां फटने से गेहूं सड़क पर बिखर गया। इससे वाहनों का अवागमन बाधित हो गया। चालक और खलासी कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। बारा चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह और यूपी डायल 100 पुलिस ने बोरे एक तरफ कराने के बाद गेहूं हटवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।