फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ रहे किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। क्षेत्र के मटियामउ गांव के बाहर जामुन के पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों को जानकारी होते कोहराम मच गया। सूचना पर करीब चार घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि किशोर जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मटियामउ निवासी मकबूल का पुत्र सोहिल (15) रविवार की दोपहर गांव के बाहर खेतों पर गया था। वहां लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगा। तभी पेड़ के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलसकर पेड़ में ही फंस गया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पास के खेत में जानवर चरा रहे लोगों ने पेड़ पर शव लटकते देख दंग रह गए।
उन्होंने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया। मृतक सोहिल के दो भाई व दो बहन हैं। घटना की जानकारी रनियां पुलिस दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही लेखपाल गणेश शंकर ने बताया कि रिपोर्ट शासन को बनाकर भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें