पीड़ित परिवार के शिवम व अंश के साथ सांसद संजय सिंह। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। योगी का बुलडोजर विकास के लिए नहीं विनाश के लिए चल रहा है। मामले की जांच एसआईटी के बजाय उच्च न्यायालय की देखरेख में होनी चाहिए।
यह बातें शुक्रवार को मड़ौली गांव पहुंचे आप सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहीं। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एक करोड़ मुआवजा व मृतका के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी न देने पर आंदोलन करने की बात कही है।
आप नेता शाम को चालहा गांव पहुंचे और घटनास्थल को देखा। मड़ौली गांव के पंचायत भवन में शिवम व अंश दीक्षित से मिल कर सांत्वना दी। कहा कि आपके साथ पूरी पार्टी खड़ी है।
कहा कि दिल्ली पहुंचकर पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अवगत कराएंगे। इस दौरान पूर्व पार्षद व आप प्रवक्ता मदन लाल भाटिया, उमेश यादव, नरेश अग्रवाल, शोएब खान, मोहम्मद साजिद, दीपक यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।