फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, निर्माणाधीन मंदिर के पास दी गई समाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। आपने युगलों को साथ जीने मरने की कसमें खाते देखा व सुना होगा। लेकिन सच में कोई साथ जिए और साथ मरे ऐसा सौभाग्य कम ही मिलता है। ऐसा ही एक मामला मूसानगर थाना क्षेत्र के आढ़न गांव में सामने आया है। यहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करके सात फेरे लेने वाले वृद्ध दंपति ने कुछ घंटों के अंतर में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


आढ़न गांव के रामबाबू ने बताया कि शुक्रवार सुबह अचानक उनके पिता भगवती प्रसाद (75) की मौत हो गई। वह साधू वेश में रहते थे। परिवार व गांव के लोग उनके शव को समाधि देकर शाम चार बजे घर लौटे।

इस दौरान अचानक मां मथुरिया (70) की भी मौत हो गई। पति की मौत के कुछ घंटे बाद ही पत्नी की मौत की खबर से परिजन, रिश्तेदार समेत गांव के लोग अचंभित हो गए। माता-पिता का हाथ सर से उठने से परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार दंपति साधू वेश में ही गांव में रहते थे। वह गांव में एक मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। दंपति की समाधि मंदिर के पास ही बनाई गई है। डॉ. अनूप सचान ने बताया कि सदमे से कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें