शिवली कोतवाली में खड़ा पकड़ा गया लोडर व लदे डीजल से भरे ड्रम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। औनहा बाजार में शिवली पुलिस ने एक लोडर पर लदा 11 ड्रम डीजल पकड़ा है। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
औनहा बाजार में शनिवार रात को एक लोडर पर 11 ड्रम डीजल लेकर दो युवक पहुंचे। अवैध डीजल बिक्री की आशंका पर पुलिस ने लोडर को पकड़ कर पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी। रविवार को पूर्ति निरीक्षक मैथा सत्येंद्र यादव ने कोतवाली शिवली पहुंच पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि लोडर के साथ पकड़े गए लोगों के पास डीजल के वैध कागजात नहीं मिले हैं। डीजल का सैंपल लेकर ड्रम कस्बा शिवली के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर की सुपुर्दगी में दिए गए हैं।
थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि औनहा के अनुराग द्विवेदी व उसरी के लोडर चालक सरमन को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।