कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को 13 मुकाबले खेले गए। अलग-अलग जिलों में हुए मैच में गोरखपुर, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, मुरादाबाद, आगरा, सोनभद्र, मथुरा, गोंडा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, महोबा, बुलंदशहर ने अपने-अपने मैच जीते। वहीं, कानपुर नगर की टीम ने उन्नाव को सात विकेट से हराया।
पहले मैच में गोरखपुर की टीम ने महाराजगंज को तीन रन से और दूसरे मैच में शाहजहांपुर ने लखीमपुर को 28 रनों से हराया। तीसरे मैच में कानपुर देहात की टीम ने बांदा को आठ विकेट से और चौथे मैच में मुरादाबाद की टीम ने संभल को 12 रन से हराया।
पांचवें मैच में आगरा की टीम ने एटा को छह विकेट से और छठे मैच में सोनभद्र ने वाराणसी को 62 रनों से हराकर जीत हासिल की। सातवें मैच में मथुरा की टीम ने हाथरस को नौ विकेट से और आठवें मैच में गोंडा ने बस्ती की टीम को छह विकेट से हराया।
नौवें मैच में लखनऊ ने हरदोई को 150 रनों से और 10वें मैच में गौतमबुद्धनगर ने गाजियाबाद को आठ विकेट से हराया। 11वें मैच में महोबा की टीम ने हमीरपुर को तीन विकेट से और 12वें मैच में बुलंदशहर ने अलीगढ़ को छह विकेट से हराकर मैच जीता।