फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेड पर बेसुध पड़ी थी दीपिका, कहासुनी के बाद सब हो गया था शांत, गले में थे रस्सी के निशान, मां ने कही ये बात

Tue, 03 Feb 2026 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी के रामगंगा इनक्लेव में तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली दीपिका की संदिग्ध मौत हो गई, गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी पति शोएब खान पुलिस को सूचना मिलते ही फरार हो गया, जिसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
पत्नी दीपिका और आरोपी शोएब खान उर्फ सौरभ की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के तीन माह बाद पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या के बाद पति फरार हो गया। वह सोमवार शाम महिला की मां के आने तक शताब्दीनगर स्थित घर में था, लेकिन पुलिस को सूचना देते ही भाग निकला। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए हैं। महिला का पहले पति से तलाक हो चुका था।

विज्ञापन

शताब्दीनगर स्थित रामगंगा इनक्लेव की तीसरी मंजिल पर शोएब खान उर्फ सौरभ और दीपिका सैनी (27) किराये पर रह रहे थे। दोनों का अक्तूबर 2025 में प्रेम विवाह हुआ था। शोएब अहमदाबाद में ट्रक ड्राइवर है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया है कि रविवार को शोएब घर आया था। सोमवार दोपहर दोनों के बीच कहासुनी हुई। करीब दो घंटे बाद सब कुछ शांत हो गया।

घटना की जानकारी देती मां - फोटो : amar ujala
गर्दन पर रस्सी से कसे जाने के निशान
शोएब जोर-जोर से दरवाजे पर धक्का दे रहा था। इस पर आसपास के लोग बाहर निकल आए। दीपिका बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने दीपिका की बर्रा आठ में रहने वाली मां चित्रा को सूचना दी। वह कुछ ही देर में आ गईं। उनके साथ अन्य रिश्तेदार भी थे। पुलिस को सूचना देने की बात करते ही शोएब फरार हो गया। पनकी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीपिका की गर्दन पर रस्सी से कसे जाने के निशान मिले हैं। दोनों की दूसरी शादी है। पहले पति खालिद से उसके दो बच्चे रुद्र और अनिरुद हैं। घटना के समय चार वर्षीय रुद्र घर के अंदर ही मौजूद था। पुलिस ने उससे भी जानकारी जुटाई है।

kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आत्महत्या की भी आशंका
डीसीपी पश्चिम ने बताया कि महिला के आत्महत्या करने की भी आशंका है। कुछ पड़ोसियों ने शोएब के दरवाजा तोड़ने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि वह दूसरे कमरे में फंदे पर लटकी दीपिका को खींचकर बेड पर लाया था। ऐसे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट से सब कुछ साफ होगा। महिला की मां की ओर से जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उनकी ओर से दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला
http://

गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाईं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शोएब की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। साथ ही पश्चिम जोन की सर्विलांस टीम को मुस्तैद कर दिया गया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र और ऑपरेशन हर घर के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें