Kanpur News: कानपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश और अधिवक्ता दीपक जादौन ने पुलिस से बचने के लिए सरदार का वेष धारण कर कोर्ट में समर्पण कर दिया है। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कानपुर में दीनू गैंग के 50 हजार के इनामी बदमाश और साथी अधिवक्ता दीपक जादौन ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए सरदार के वेश में कोर्ट में पहुंचकर समर्पण कर दिया। दीपक जादौन के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, व्यापारी का अपहरण कर रंगदारी वसूलने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। एक-एक कर दीनू गैंग के सभी साथी जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। दीपक काफी दिन से फरार चल रहा था। बचने का कोई रास्ता नजर ना आते देख आखिर दीपक ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ की अदालत में समर्पण करने के बाद दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।