यह चैट और वीडियो फर्जी है
हालांकि, भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इसे फर्जी चैट बताया। यह भी कहा कि उसी चैट को देखते हुए वायरल किया गया वीडियो भी फर्जी है। अंशु ठाकुर उनकी समिति में जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने उससे या किसी अन्य से न तो किसी पद के लिए रुपये मांगे और न ही किसी से पैसा लिया है। वहीं, भाजपा उत्तर जिले के उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर ने भी बताया कि यह चैट और वीडियो फर्जी है। इसे भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया है। वह 31 अक्तूबर को आयुक्त को पत्र देकर इसकी प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करेंगे।