फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फैक्टरी में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 Feb 2023 02:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में फैक्टरी में युवक का शव फंदे से झूलता मिला। आत्महत्या की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महाराजपुर में औद्योगिक क्षेत्र रूमा स्थित आनंद कंस्ट्रक्शन फैक्टरी में कार्यरत मजदूर ने जान दे दी। मृतक धर्मेंद्र (35) पीलीभीत जिले के जहानाबाद उमरसड़ का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने घरवालों को सूचित कर दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें