फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म और फिर हत्या, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है आरोपी

Sat, 25 Feb 2023 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में छात्रा के अपरहण के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की घटना सामने आई है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस की लचर कार्रवाई को लेकर परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में अनुसूचित जाति की छात्रा के अपरहण के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर तीसरे दिन भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस की लचर कार्रवाई को लेकर परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार देर रात विदेश से आए मृतका के पिता बेटी का शव देख बेहाल हो गए। परिजन घटना का खुलासा होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। पुलिस मृतका के पिता, चाचा व अन्य परिजनों से बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें