स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है कवच
इससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर होकर गुजरने वाली 250 से अधिक ट्रेनों की सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। कवच भारतीय रेलवे की स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है, जो लाल सिग्नल पार करने, निर्धारित गति सीमा से अधिक चलने और संभावित टक्कर जैसी स्थितियों में सुरक्षा प्रदान करती है। परियोजना के तहत 1824 आरएफआईडी टैग, तीन संचार टावर और 24 कोर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई है। नौ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग स्टेशनों को भी कवच से जोड़ा गया है।