फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीसीएम ने साइकिल सवार कक्षा तीन के छात्र को रौंदा, स्कूल से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sat, 17 Jan 2026 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छात्र बिठूर थानाक्षेत्र के कुरसौली गांव का रहने वाला था। स्कूल से लौटते वक्त हादसा हुआ। पुलिस लोडर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आदर्श की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली टिकरा मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब चार बजे तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार नौ साल के मासूम को रौंद दिया। हादसे के वक्त वह बड़ी बहन के संग स्कूल से घर लौट रहा था। भाई को आंखों के सामने हादसे का शिकार देख वह बदहवास हो गई।

विज्ञापन


कुरसौली गांव निवासी सुधीर अवस्थी उर्फ दीनानाथ मेट्रो गार्ड हैं। वह रामलीला में परशुराम का अभिनय भी करते हैं। सुधीर का बेटा आदर्श उर्फ नमन (9) टिकरा स्थित निजी स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद आदर्श उसी स्कूल में पढ़ने वाली बड़ी बहन नम्रता के साथ लौट रहा था। दोनों अलग-अलग साइकिल से थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुरसौली टिकरा मार्ग पर भाटिया गेस्ट हाउस के पास सामने से तेज रफ्तार डीसीएम को आता देख दोनों बच्चों साइकिल सड़क किनारे रोक कर खड़े हो गए। डीसीएम चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आदर्श को टक्कर मार दी। वह पहिये के नीचे आ गया। चालक गाड़ी को भगाता चला गया। सिर पर पहिया चढ़ने से आदर्श की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम टिकरा की ओर फर्राटा भरते हुए निकल गई।

एक सप्ताह पहले ही दिलाई थी साइकिल
मां विभा के अनुसार दोनों बच्चे पहले वैन से स्कूल जाते थे। पिता से जिद कर दोनों बच्चों ने सप्ताह भर पहले नई साइकिल खरीदी थी। पिछले दो दिनों से ही साइकिल से स्कूल जाना शुरू किया था। पिता सुधीर रो-रोकर कह रहे थे काश बच्चों की साइकिल खरीदने की जिद न पूरी करते तो बेटे को खोना नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें