फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गेहूं की बोआई पर DAP का ग्रहण, भीतरगांव की 12 समितियों में खाद खत्म, सचिव-अध्यक्ष विवाद में अटका वितरण

Tue, 24 Nov 2026 11:13 AM IST
Himanshu Awasthi राघवेंद्र सिंह यादव, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिले में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई के बीच डीएपी खाद का संकट गहरा गया है, जहां कृषि विभाग की स्टॉक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में महज 318.8 मीट्रिक टन डीएपी शेष बची है और भीतरगांव ब्लॉक की 13 में से 12 साधन सहकारी समितियों में स्टॉक शून्य होने से 113 गांवों के किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
भीतरगांव साधन सहकारी समिति में लटकता ताला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के भीतरगांव में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई के बीच डीएपी खाद का संकट गहराने लगा है। कृषि विभाग की सोमवार की स्टॉक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में डीएपी का कुल भंडार महज 318.8 मीट्रिक टन बचा है। सबसे खराब स्थिति भीतरगांव ब्लॉक की है, जहां 13 साधन सहकारी समितियों में से 12 पर खाद का स्टॉक शून्य है। वहीं, अमौर समिति पर 300 बोरी डीएपी पहुंचने के बावजूद सचिव और समिति अध्यक्ष के बीच विवाद के चलते सोमवार को वितरण नहीं हो सका। इससे सात गांवों के सैकड़ों किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहे हैं, लेकिन विभागीय आंकड़े इन दावों से अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। जनपद स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, पीएसीएस समितियों में 301.3 मीट्रिक टन, स्टेट मार्केटिंग फेडरेशन के पास 17 मीट्रिक टन और डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के पास महज 0.5 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। जिले में एनपीके का स्टॉक 1098.65 मीट्रिक टन है, लेकिन किसान गेहूं की बोआई के लिए एनपीके के बजाय डीएपी की मांग कर रहे हैं।

Trending Videos

कई केंद्रों और समितियों में खाद खत्म
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, डीसीडीएफ के शंभुआ, वीरपुर, उत्तरीपुरा और नरवल केंद्रों पर डीएपी खत्म है। एम-पैक्स की असगहा, गढ़ोलामऊ, सैबसू, अमौली, अरंजहामी, बौहार, भीतरगांव, बिरहर, बिठूरखुर्द, धौरहरा-महादेवा, दुडवा-जमौली, कमसान, खरगपुर, मझांवन, नधियाखुर्द, प्यारेपुर, रहीमपुर विषधन, सीढ़ी, तिलसड़ा और उत्तरीपुरा समितियों में भी स्टॉक शून्य है। पीसीएफ के अरौल, चौबेपुर, उत्तरीपुरा और कोरिया केंद्रों पर भी खाद नहीं बची है। कई अन्य समितियों में महज 0.05 से 0.5 मीट्रिक टन तक स्टॉक है।

विवाद में फंसी 300 बोरी खाद
भीतरगांव ब्लॉक की अमौर समिति पर रविवार शाम 300 बोरी डीएपी पहुंची थी। इसके बावजूद सचिव और समिति अध्यक्ष के बीच कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण सोमवार को वितरण नहीं हो सका। खाद लेने पहुंचे सात गांवों के सैकड़ों किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। ऐसे में ब्लॉक के 113 गांवों के किसानों के सामने डीएपी का संकट बना हुआ है। बोआई के ऐन वक्त पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित होने के साथ किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में डीएपी खाद नहीं है। मंगलवार शाम तक 600 मीट्रिक टन डीएपी आने की उम्मीद है। समितियों का आवंटन तैयार है। खाद मिलते ही दो दिनों के भीतर समितियों में पहुंचाई जाएगी।  -राकेश प्रभाकर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें